Post Office में Saving account खोलने के क्या क्या फायदे है? कौन कौन Account खोल सकता है और क्या क्या documents की ज़रूरत होगी सारी चीज़ो के बारे में बात करेंगे detail में | और ये भी जानेंगे की Post Office और दूसरे Commercial Banks के Saving Account में क्या फरक है?
Table of Contents
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट इंटरेस्ट रेट
POPULAR BANKS | SAVING ACCOUNT INTEREST RATE |
Post Office | 4% p.a |
State Bank of India | 2.70% p.a |
HDFC | 3.00 – 3.50% p.a |
Kotak Mahindra | 3.5 – 4.00% p.a |
ICICI Bank | 3.00 – 3.50% p.a |
ये Table को देख के आपको Clear हो गया होगा की Saving Account के Case में Post Office सबसे ज़्यादा Interest Pay करती है|
Post Office Saving Account Opening Eligibility
- कोई भी 18 साल का व्यक्ति अपनी Account Open करवा सकता है|
- आपको Joint Account खोलने का भी Option मिल जाता है|
- Parents अपने नाबालिक बच्चे के behalf में भी Account खोलवा सकती है|
- 10 साल से उप्पर के बच्चे अपने नाम का account खोलवा सकते है|
- कोई भी Person अपने नाम का एक ही Saving Account खोलवा सकता है|
- अगर आपका Joint Account है और आपका एक Individual Account भी है| तो अगर Joint Account में दूसरे वाले Person की death हो जाती है तो आपका Joint Account बंद हो जाएगा |
- आप Single Account को Joint Account में या इसका उल्टा नहीं कर सकते |
- अगर आप minor से 18 साल के हो गए है तो आपको एक fresh Form भरना होगा KYC documents के साथ |
- आप अपने Account को दूसरे Post Office में easily Transfer कर सकते है|
Post Office Saving Account Opening Charges
- कम से कम 500 रूपए चाहिए account खोलने के लिए |
- Maximum आप कितना भी deposit कर सकते हो |
- आप कम से कम 50 रूपए ही निकाल सकते हो |
- ATM से आप per day maximum 25000 withdraw कर सकते हो, पर एक बार में 10000 ही निकाल सकते हो |
- India Post ATMs से Cash Withdraw करने पर कोई Tax नहीं है|
- अगर आप metro शहर में रहते हो और दूसरे ATM से Cash Withdraw करते हो तो first 3 Transaction ही Tax free है| और,
अगर आप Non-metro शहर में रहते हो तो 5 Transaction. - इसके बाद 20 रूपए + GST Tax काटेंगे |
Post Office Saving Account Withdraw/Deposit Rules
- आप Account से पैसा तभी निकल सकते हो जब आपका Account balance 500 से ज़्यादा हो |
- अगर 500 से कम हुआ तो 50 रूपए Charge कटेंगे |
- अगर आपके Account का balance Zero हुआ तो Account बंद हो जाएगा |
- कम से कम 3 साल में 1 Transaction ज़रूर होना चाहिए account active रहने के लिए | अगर ऐसा नहीं हुआ तो आपके account को Silent/Dormant मान लिया जाएगा |
- Silent/Dormant को normal account में Convert करने के लिए Application, KYC documents और Passbook देना होगा |
Interest Amount आपको Yearly Pay होता है| - अगर आपका account balance 500 से कम है तो कोई भी Interest नहीं मिलेगा |
- आप 20 रूपए से कम deposit नहीं कर सकते |
Post Office Saving Account Tax Benefit
- Post Office के अलावा किसी भी Bank में Section 80TTA के तहत 10000 तक का Interest amount में कोई Tax नहीं लगता है|
- 60 Year या इससे ज़्यादा उम्र वाले को Section 80TTB के तहत 50000 तक का Interest amount में Tax benefit मिल जाता है|
Post Office Saving Account Additional Benefits
- Passbook
- Cheque Book
- ATM Card
- E-banking
- Aadhar Seeding
- Atal Pension Yojana का Premium आप Pay कर सकते हो |
- Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana(PMBSY), Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana(PMJJBY) का भी benefit ले सकते हो |
How to Open a Post Office Saving Account in Hindi
Post Office में Saving Account खोलने के लिए 3 Form की ज़रूरत पड़ती है – Application Form, KYC Form और Payment Slip Form. ये तीनो form आपको Post Office में मिल जाएगा |
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट का form कैसे भरते है?
1. Application Form
To The Postmaster में आपको Post Office का नाम और Address लिखना है|
बगल में आपको तीन Photograph लगाने के Option दिख रहे होंगे | अगर आप एक अपना Saving account खोलना चाहते है तो सिर्फ अपना Photo लगाए | और अगर आप एक Joint Account खोलना चाहते है तो अपने के अलावा उसका फोटों भी लगा दे | आप यहां पर देख सकते हो आप तीन लोगो के साथ Joint Account खोलवा सकते हो |
जो भी अपने नाम पर Saving account खोलना चाहते है I/we के section में आपको अपना नाम लिखना है| (अगर आप Single account खोलना चाहते हो तो I पे Click करना है और Joint Account के Case में We. और आपको Saving में Tick लगाना है|)
आपको जो जो additional facilities चाहिए आप उसमे Tick लगा दो |
Account Holder Type :- अगर आप अपने लिए Account खोलना चाहते है तो Self पे Tick लगाओ | किसी Minor के लिए Account खोल रहे हो तो Minor Through Guardian पे Tick लगाओ | किसी Unsound mind Person के लिए खोल रहे हो तो Person of Unsound mind through guardian पे Tick करो |
Account Type :- अगर Single Account है तो Single को select करो | अगर आप Joint Account खोलना चाहते हो और ये चाहते हो की दोनों में से कोई भी Cash Withdraw कर सके तो Either of Survivor (Joint B) को select करे | अगर आप All or Survivor(s) (Joint A) इसको select करने का मतलब है की Cash Withdraw करते वक़्त सारे Joint Holder की Signature चाहिए होगी |
In case of account opened in the name Minor/ Person of unsound mind.
इसमें ये बोला जा रहा है की अगर ये account किसी Minor का है तो उस बच्चा का नाम, Date of Birth, Gender और last में Guardian का नाम आपका उसके साथ क्या relation है और क्या वो बच्चा adopted तो नहीं है, ये सारा कुछ लिखना है|
आपको अपने बच्चे का Date of Birth Certificate भी देना होगा |
इसके बाद वो आपसे पूछ रहा है की आप Saving Account कितने पैसो से Start करना चाहते हो (Minimum 500 रूपए है), वो amount आपको लिखना है| और पैसा कैसे Pay करोगे Cash, DD या Cheque उसमे Tick लगाना है| अगर Cheque है तो Cheque No. और Date डाल दीजिए |
1st Applicant में जो account holder है उसका नाम और details लिखना है| और अगर आपका Joint account है तो 2nd और 3rd Applicant में Joint account holder का नाम और details भरना है| (Applicant अगर minor है तो उसका Guardian का नाम लिखना है| CIF Id आपके पास तभी होगा जब आपका account पहले से Post Office में हो | नहीं है तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं है|)
यहां पर आपको तीन Column दिखाई दे रहा होगा | यहाँ account Holders को अपना तीन signature और नीचे अपना नाम लिखना है|
Declaration में आपको कुछ नहीं करना है नीचे Date लिख के Signature करना है|
Nomination में आपको सबसे पहले Account Holder का नाम लिखना है और second blank में Saving Account लिखना है| अगर आप Nominee Add चाहते हो तो नीचे कर सकते हो और आपको उसके बारे में सारा details देना है|
- अगर कोई Nominee Minor है तो इसमें उसका Guardian का नाम लिखना है|
- अगर कोई applicant पढ़ा लिखा नहीं है तो दो Witness की ज़रूरत पड़ेगी और उनको अपना नाम और Signature लिखना है|
- फिर आपको Date, Place लिख के Signature कर देना है|
2. KYC Form.
KYC form में आपको सारे applicant का नाम लिखना है दो-दो Signature करना है और अपना Photo भी चिपकाना है| फिर आपको अपने बारे में कुछ details देने है| Address और Identity Proof का Photocopy submit करना है|
फिर से सारे account holders को signature करना है|
3. Payment Slip Form.
आपको सबसे पहले Account Type select करना है| हमारा Saving Account है इसलिए “SB” को हम select करेंगे | फिर आपको अपना Post Office का Branch लिखना है|
हम पहली बार अपना account खोल रहे है तो हमारे पास Account No. है नहीं तो नहीं लिखना है| बाकी आप Date लिख दो | फिर आपको अपना Account holder का नाम लिखना है, कितना पैसा जमा करा रहे हो उसको words में लिखना है और कैसे जमा कर रहे हो Cash/DD/Cheque ये mention करना है|
अगर Cheque से कर रहे हो तो Cheque No. , date, किस Bank Bank का Cheque है वो और उस Bank का IFSC Code क्या है वो भी देना है| Signature of Depositor में आपको अपना Sign करना है|
ये सारी details आपको Payment Slip में दोनों तरफ भरना है|
ये भी आपके काम की है ज़रूर पढ़े :-
Post Office Postal Life Insurance in Hindi – कम Premium में ज़्यादा return
Post Office MIS Scheme – Post Office आपको मौका दे रहा है हर महीने करीब 5000 कमाने का |